बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा के तेवर पड़े नरम, कहा- नमो को फिर बनाएंगे प्रधानमंत्री

उपेन्द्र कुशवाहा के तेवर पड़े नरम, कहा- नमो को फिर बनाएंगे प्रधानमंत्री

PATNA :  केन्द्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के कई रंग हैं।  सियासी मौसम के हिसाब वे रंग बदलते रहते हैं। सीट बंटवारे पर तल्ख मिजाज रखने वाले कुशवाहा के तेवर अब नरम पड़ गये हैं। जब तब उनके एनडीए छोडने चर्चा होती रही है। लेकिन अब कुशवाहा ने सारे कयासों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।

एनडीए नहीं छोड़ेंगे कुशवाहा

उपेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को दिल्ली में यह एलान किया कि वे किसी भी हाल में एनडीए नहीं छोड़ेंगे। नरेन्द्र मोदी को एक बाऱ फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए वे मजबूती से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजूत गठबंधन हैं और यह अच्छे तरीके से काम कर रहा है। मेरे खीर वाले बयान का गलत मतलब निकाला गया। सामाजिक समरसता के लिए खीर बनाने वाली बात कही थी। इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं था। लेकिन इसको राजनीति से जोड़ दिया गया। समाज के अलग-अलग समुदाय से चीजें लेकर खीर बनाने का यह मतलब था कि सब एकजुट हों। जो नेता मुझसे महागठबंधन में आने की उम्मीद पाले बैठे हैं उन्हें गहरी निराशा हाथ लगेगी।

सीट शेयरिंग पर चल रही है भाजपा से बात

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीट शेयरिंग का मामला गठबंधन का अंदरुनी मामला है। इस मामले में मैं उचित मंच पर अपनी बात रखूंगा। इस संबंध में भाजपा से मेरी बात चल रही है।

 

बिहार में कानून व्यवस्था पर खुद सीएम चिंतित

उपेन्द्र कुशवाहा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा कर सीएम नीतीश कुमार को घेरते रहे हैं। इस मुद्दे पर कुशवाहा ने कहा कि मैं क्या, खुद मुख्यमंत्री बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर चिंतिति हैं। हाल ही में जब उन्होंने पुलिस मुख्यालय के नये भवन का उद्घाटन किया था तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के रवैये पर नाराजगी जतायी थी। मेरा सवाल सिर्फ इतना है कि व्यवस्था कैसे ठीक हो।

Suggested News