बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्राट अशोक के बहाने उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर कसा तंज, कहा जयंती मनाने से नहीं विचारों को मानने से होगा विकास

सम्राट अशोक के बहाने उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर कसा तंज, कहा जयंती मनाने से नहीं विचारों को मानने से होगा विकास

PATNA : जदयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक जयंती पर बिहार में अवकाश की घोषणा की थी, उस समय बिहार में बीजेपी के साथ की गठबंधन की सरकार नही थी। उस समय बिहार में जदयू का किसी अन्य पार्टी के साथ गटबंधन की सरकार थी। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सहयोगी पार्टी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग बिना सोचे समझे काम करते है और बयान बाजी करते है। तभी तो इनकी ऐसी दुर्दशा हो रही है। हमारी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में निर्णय लिया की जातीय जनगणना कराया जाए। जब तक जातीय जनगणना नही होगी तब तक सभी का विकास नहीं हो सकता। बीजेपी के एक बड़े मंत्री ने पार्लियामेंट में 2018 में कहा था कि 2021 में सामान्य जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जाएगी। लेकिन अभी तक जातीय जनगणना नही कराया गया। अशोक सम्राट का झंडा लेकर जयंती मनाने से विकास नहीं होगा,बल्कि सम्राट अशोक के विचारो को मानने से होगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज भी हाईकोर्ट में,सुप्रीम कोर्ट और अन्य कोर्ट में कितने पिछड़ों को न्यायाधीश बनाया गया है। आज भी सिस्टम की वजह से सामान्य कोटे से आने वाले गरीब घरों के ब्राह्मण,भूमिहार,राजपूत या कायस्थ को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नही बनाया जाता। जब तक गरीबी और पिछड़ों को उनका हक नही मिलता तब तक सम्राट अशोक को सच्ची श्रद्धांजलि नही मिलेगा।

उन्होंने कहा की हम लोग बिहार में नेतृत्व पर कोई समझौता नहीं कर सकते। बिहार में हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है।,हमारे नेता नीतीश कुमार है और रहेंगे। हम लोग अपने कार्य प्रणाली से भी समझौता नहीं कर सकते। 


Suggested News