बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पश्चिम चंपारण में कई क्वरेंटाइन सेंटर पर हंगामा, समय पर भोजन नहीं मिलने से उग्र हुए प्रवासी मजदूर

पश्चिम चंपारण में कई क्वरेंटाइन सेंटर पर हंगामा, समय पर भोजन नहीं मिलने से उग्र हुए प्रवासी मजदूर

West Champaran : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां क्वारेंटाइन सेंटर पर लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। हंगामे के पीछे समय पर भोजन नहीं मिलने की बात सामने आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के योगापटटी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय डुमरी और बगही स्कूल और लौरिया प्रखंड के एक निजी ओवीएस इंटरनेशनल स्कूल बसवरिया के क्वारंटाइन सेंटर में आज प्रवासी मजदूरों द्वारा जमकर हंगामा किया गया।  

बताया जा रहा है कि इन सेंटरों पर विभिन्न जगह से आऐ 95 प्रवासियों मजदूरों ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व गुजरात से आए लोगों को प्रशासन द्वारा क्वारेंटाइन किया गया है। लेकिन इन सेंटरों पर व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। 

आलम यह है कि क्वारेंटाइन सेंटर पर मजदूरों को समय पर नाश्ता और खाना भी नहीं मिल पा रहा है। कई दिनों से इस कुव्यवस्था की मार झेल रहे मजदूरों का आज सब्र जवाब दे गया और उग्र हो गए। मजदूरों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। 

क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये मजदूरों का कहना था कि 11 मई से उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।  यहां व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। न तो समय पर नाश्ता मिलता है और न ही खाना। इनलोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से सुबह 8 बजे नाश्ता और 12 बजे खाना का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन कभी भी समय पर यह उपलब्ध नहीं होता है। 

मजदूरों का कहना था कि विद्यालय में न ही बिजली है और न ही शौचलायल का उचित प्रबंध है। ऐसा ही रहा तो हमलोगों को मजबूरन यहां से भागना पड़ेगा। 

इधर जब इस बावत बीडीओ संजीव कुमार ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए कहा कि अंचला अधिकारी के सहयोगी मे है|

वहीं सीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी   क्वारंटाइन सेंटर पर ग्यारह बजे तक खाना पहुंचा दिया जाता है। क्वारंटाइन सेंटर रह रहे प्रवासी मजदूरों का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट


Suggested News