बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपीएससी ने जारी किये सिविल सेवा में सफल उम्मीदवारों के मार्क्स, जानिए टॉपर्स को कितने मिले नंबर

यूपीएससी ने जारी किये सिविल सेवा में सफल उम्मीदवारों के मार्क्स, जानिए टॉपर्स को कितने मिले नंबर

N4N DESK : संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में 685 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पहले स्थान पर यूपी की रहनेवाली श्रुति शर्मा ने बाजी मारी है। जबकि सेकेण्ड टॉपर अंकिता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गरिमा सिंगला रही है। अब यूपीएसी ने इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के नम्बर भी जारी कर दिए हैं, जो इन लोगों ने परीक्षा में प्राप्त किये हैं। 

टॉपर श्रुति शर्मा के कुल 1105 (54.56 प्रतिशत) मार्क्स आए हैं। श्रुति ने मेन्स में 1750 में से 932 और इंटरव्यू में 250 में 173 अंक हासिल किए। इसके बाद सेकेंड टॉपर अंकिता अग्रवाल के 1050 मार्क्स आए हैं। अंकित के मेन्स में 871 और इंटरव्यू में 179 मार्क्स आए हैं। थर्ड टॉपर गरिमा सिंगला ने 1045 मार्क्स हासिल किए। मेन्स में गरिमा का स्कोर 858 और इंटरव्यू में 187 रहा।चौथे स्थान पर रहे ऐश्वर्य वर्मा को कुल 1039 अंक मिले। लिखित परीक्षा में 860 और साक्षात्कार में 179 अंक उन्हें दिए गए। पांचवां स्थान हासिल करने वाले उत्कर्ष द्विवेदी को कुल 1,036 अंक मिले। उन्हें लिखित परीक्षा में 871 और साक्षात्कार में 165 अंक हासिल हुए।

बताते चलें की 10 अक्टूबर, 2021 को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 10,93,984 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा में केवल 5,08,619 उम्मीदवार ही शामिल हो सके। मुख्य परीक्षा इस साल जनवरी में आयोजित की गयी, जिसमें 9,214 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए कुल 1,824 उम्मीदवार सफल हुए थे। जिनमे अंतिम परिणाम के तौर पर 685 उम्मीदवार सफल हुए। 


Suggested News