बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तराखंड में खत्म हुआ प्रमोशन में आरक्षण, हड़ताल से लौटे कर्मचारी

उत्तराखंड में खत्म हुआ प्रमोशन में आरक्षण, हड़ताल से लौटे कर्मचारी

DESK: उत्तराखंड से बड़ी खबर है जहां पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया है। सरकार ने पदोन्नति पर लगाई रोक को हटा दिया है, जिसके बाद अब बिना आरक्षण के प्रमोशन दिया जाएगा। सरकार के इस आदेश के बाद लंबे समय से आंदोलन कर रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। 

बता दें कि उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी इमप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी दो मार्च से पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की मांग थी कि पदोन्नति में लगी रोक हाटाने, आरक्षण खत्म करने और आरक्षण रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखा जाए।

हड़ताली कर्मियों का आंदोलन लगातार उग्र होता  जा रहा था।इसे देख राज्य सरकार नें हड़ताल तुड़वाने को लेकर काफी कोशिशें की,लेकिन बात नहीं बन पाई। एसोसिएशन लगातार अपनी मांगों पर अड़ा रहा। 

इसके बाद बुधवार को पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया। साथ ही पदोनत्ति पर लगी रोक को भी हटा दिया गया है, जिसके बाद से ही कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है।  

Suggested News