बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु का दोनों लेन मार्च 2022 तक होगा चालू

उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु का दोनों लेन मार्च 2022 तक होगा चालू

पटना...  उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के दोनों लेन मार्च 2022 तक चालू हो जाएंगे। जबकि गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले चार लेन के नए पुल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा। नेशनल हाईवे की परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने इन परियोजनाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के एक लेन से अभी परिचालन शुरू है। दूसरे लेन को तोड़ने का काम शुरू किया जा चुका है। दूसरे लेन यानी पूर्वी छोर के जीर्णोद्धार का काम मार्च 2022 तक पूरा कर दोनों लेन को चालू कर दिया जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि सरकार ने गांधी सेतु के समानांतर चार लेन का नया पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसकी निविदा  की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस नए पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाए। बैठक में पीएम पैकेज के अधीन राज्य की सड़क निर्माण की परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।


Suggested News