बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज दिल्ली में किसानों का मार्च, बातचीत विफल, पीएम मोदी से मिलने पर अड़े आंदोलनकारी

आज दिल्ली में किसानों का मार्च, बातचीत विफल, पीएम मोदी से मिलने पर अड़े आंदोलनकारी

NEW DELHI : भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज किसान क्रांति यात्रा दिल्ली पहुंच रही है। किसानों की ये यात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार से शुरु हुई थी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। हरिद्वार से आ रहे इन किसानों को दिल्ली में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी गई है, बावजूद इसके किसान अपनी जिद पर लड़े हैं। जिसके मद्देनजर दिल्ली-यूपी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।  साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। किसान कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। किसान पीएम मोदी से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब दो घंटे चली वार्ता विफल रही और प्रतिनिधिमंडल के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग पर अड़े रहे जिस पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत की। इसके बाद भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल  यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गया जहां वह केंद्रीय मंत्रियों के साथ वार्ता करेगा।

पीएम मोदी से मिलने पर अड़े किसान

किसानों को समझाने के लिए देर शाम गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मिलने बुलाया था। हालांकि प्रशासन ने देर रात किसानों की वार्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करवाई। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम व्यस्त है, ऐसे में वह अभी किसानों से नहीं मिल सकते। उन्होंने किसानों को जल्द ही उनकी मांगों पर हल निकालने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान दिल्ली कूच करने की बात पर अड़े रहे। किसानों ने प्रधानमंत्री से मिले बिना लौटने से इन्कार कर दिया।

क्या है मामला

गौरतलब है कि कर्जमाफी और बिजली बिल के दाम करने जैसी मांगों को लेकर किसान क्रांति पदयात्रा 23 सितंबर को हरिद्वार से आरंभ हुई थी। जिसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मेरठ जिलों से गुजरते हुए किसान सोमवार को गाजियाबाद तक पहुंच गए। जहां इन किसानों को रोक दिया गया।इन किसानों की योजना गांधी जयंती के मौके पर राजघाट से संसद तक मार्च करने की है। लेकिन दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई है।

Suggested News