बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार के स्वर्णिम आठ साल पर आयोजित हुआ टीकाकरण और सेवा अभियान

मोदी सरकार के स्वर्णिम आठ साल पर आयोजित हुआ टीकाकरण और सेवा अभियान

पटना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के आठ साल पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत बिहार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को टीकाकरण और सेवा अभियान के तहत विषेश टीकाकरण केन्द्रों पर शामिल स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ टीका लेने आए प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान समारोह मनाया गया। यह कार्यक्रम बिहार के हर ज़िले में चिकित्सा प्रकोष्ठ के अगुआई में चलाया जा रहा है।

पटना में इसका आयोजन गुरु नानक भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन थे। मंत्री ने मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार तथा पटना महानगर के जिला संयोजक डॉ राजेश कुमार को बधाई दी। 

डॉ मनोज कुमार ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्व के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के त्वरित कार्यवाही और कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में पटना के 38 स्वास्थ्य कर्मियों को अंगवस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ टीकाकरण में शामिल करीब 100 लोगों को भी पुष्प से सम्मानित किया गया और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

वहीं, बिहार के सभी जिलों में यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर संपन्न हुआ और 2000 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी और नागरिकों को सम्मानित किया गया। दरभंगा, मुंगेर, बक्सर, बेतिया,  सीतामढ़ी, कैमूर, नवादा, पटना ग्रामीण, कटिहार, समस्तीपुर, मोतिहारी में यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। कार्यक्रम प्रभारी विधान पार्षद सुनील चौधरी ने पूरे बिहार के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक और सहसंयोजक साथ ही साथ प्रदेश संयोजक डॉ मनोज कुमार को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।


Suggested News