बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में टीकाकरण का आंकड़ा छह करोड़ के पार, ऐसा करनेवाला देश का छठा राज्य बना

बिहार में टीकाकरण का आंकड़ा छह करोड़ के पार, ऐसा करनेवाला देश का छठा राज्य बना

PATNA : बिहार में बिहार में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा शनिवार को छह करोड़ के पार हो गया। शनिवार शाम छह बजे तक कुल 6,02,30,322 व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया जा चुका है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक यह उपलब्धि हासिल करनेवाला बिहार देश का छठवां राज्य बन गया है। बता दें बिहार  सरकार ने छह माह में छह करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान भी शुरू किया था। 

4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ली पहली डोज

राज्य में अबतक 4,66,97,374 व्यक्तियों को कोरोना टीके की पहली डोज और 1,35,32,948 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही आबादी के समान अनुपात वाले दूसरे राज्यों में छह करोड़ से अधिक टीकाकरण करने वाले राज्यों में बिहार शामिल हो गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 263 दिनों में छह करोड़ से अधिक व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया गया। राज्य में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। राज्य में अबतक कोरोना टीकाकरण के आठ विशेष अभियान संचालित किए जा चुके हैं।

21 जून सिर्फ 1.36 करोड़ लोगों ने ली थी वैक्सीन

बात अगर बिहार में टीकाकरण की करें तो जनवरी से 21 जून तक राज्य में 1.36 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। इनमें से 1.16 करोड़ लोगों को पहली डोज और 20.48 लाख लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी थी। लेकिन इसके बाद लोगों में जागरुकता   बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए, बाकि कसर कोरोना के दूसरे चरण ने पूरी कर दी. जिसके कारण अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने कोरोना का टीकाकरण करवाया। नतीजा यह रहा कि राज्य में 21 जून से अबतक 4.66 करोड़ व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया जा चुका है।





Suggested News