बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पशुपति वेद विद्यालय में हेपटाइटिस डे की पूर्व संध्या पर छात्रों का किया गया टीकाकरण, जदयू नेता छोटू सिंह और डॉ. सुनील रहे मौजूद

पशुपति वेद विद्यालय में हेपटाइटिस डे की पूर्व संध्या पर छात्रों का किया गया टीकाकरण, जदयू नेता छोटू सिंह और डॉ. सुनील रहे मौजूद

PATNA : पटना के पशुपति वेद विद्यालय में विश्व हेप्टाइटिस दिवस के पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम और टीकाकरण किया गयाा। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार, गैस्ट्रोलॉजी के डॉक्टर मनोज कुमार, जेडीयू नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह और विद्यालय के संचालक अक्षय बाबा शामिल हुए। 


इस मौके पर डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा की हेप्टाइटीस के कई लक्षण होते हैं। लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर से सलाह ले। सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही साथ डॉक्टर की ओर से भी लगातार जागरूकता भी फैलाई जा रही है कि कैसे युवा पीढ़ी के साथ लोगों को इस बीमारी से बचाना है। 

डॉ मनोज कुमार का कहना है कि लगातार हैपेटाइटिस की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे में शुद्ध खाना शुद्ध पानी पीना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी थोड़ा और अवेयर होने की जरूरत है। तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है। हालांकि डॉक्टरों का प्रयास जारी है। कई ऐसे भी पेशेंट आते हैं। उन्हें सबसे पहले जागरूकता की बात बताई जाती है। 

वहीं जदयू नेता छोटू सिंह ने बताया कि आज वेद विद्यालय में 51 बच्चों को टीका लगाया गया है। उनके आंख की चेकअप हुई है। उन्होंने बताया की सरकार के तरफ से लगातार प्रयास जारी है और डॉक्टर भी लगे हुए हैं कि कैसे इस बीमारी से छुटकारा पाया जाए। विद्यालय के संचालक अक्षय बाबा ने कहा की आज हमें बहुत खुशी हो रही है कि पटना के इतने बड़े-बड़े डॉक्टरों ने हमारे विद्यालय में आकर बच्चों को टीका फ्री में देने का काम किया है। साथ ही उनकी आँखों का चेकअप करने का काम किया है। 

पटना से वन्दना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News