बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट, पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील, देखिए पिटाई LIVE

भूमि विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट, पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील, देखिए पिटाई LIVE

VAISHALI : वैशाली के महनार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को मारा गया। महिलाएं, बच्चे व बूढ़ों किसी को नहीं बख्शा गया। मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे खदेड़-खदेड़कर लोगों को मारा जा रहा है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी देर तक मारपीट होती रही लेकिन पुलिस का कहीं भी अता-पता नहीं था। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। कई सालों से दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। कई बार गांववालों के हस्तक्षेप से विवाद बहसा-बहसी के बाद खत्म हो जाता था लेकिन गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुई बहस मारपीट तक जा पहुंची। 

एक पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए घर पर चढ़कर दूसरे पक्ष के सदस्यों पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी और डंडों से घर के महिला और पुरुष सदस्यों की जमकर पिटाई की गयी। मारपीट में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले को लेकर कई बार पुलिस में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया, जिसके कारण दूसरे पक्ष के लोग खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आये। पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा की गुहार लगायी है। 


Suggested News