बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : वैशाली में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक को लगी गोली गंभीर हालत में पटना रेफर

बड़ी खबर : वैशाली में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक को लगी गोली गंभीर हालत में पटना रेफर

Vaishali : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसे पटना रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 6 में सोगारथ राय और सुरेन्द्र राय के बीच जमीन विवाद चल रहा था। उसी मामले को लेकर आज एकबार फिर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनो पक्षों की ओर मारपीट और फिर गोलीबारी शुरु हो गई। 

जानकारी के अनुसार दोनो ओर से तकरीबन दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में मुथु कुमार नामक एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसे आनन-फानन में निकट के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। इधर घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।  

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट

Suggested News