बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेलगाम अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर की हत्या, सात दिन पहले संभाली थी प्रमुख की कुर्सी

बेलगाम अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर की हत्या, सात दिन पहले संभाली थी प्रमुख की कुर्सी

HAJIPUR : वैशाली के जंदाहा में बेखौफ अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि सोमवार, 13 अगस्त को प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी को दफ्तर में अपराधियों ने तीन गोली मारकर घायल कर दिया था। आनन-फानन में घायल प्रखंड प्रमुख को स्थानीय लोगों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक मनीष सहनी के बारे में बताया जा रहा है कि वो रालोसपा का जिला सचिव था। इधर, अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। प्रखंड प्रमुख की हत्याा से नाराज लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं। 

बता दें कि प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी को उसके दफ्तर में ही गोली मारी गयी। सात दिन पहले ही उसने प्रखंड प्रमुख कुर्सी संभाली थी। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव देखा जा रहा है। कई लोग इस वारदात को स्थानीय राजनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनीष को तीन गोली लगी। अपराधियों ने नजदीक से मनीष को गोली मारी है।

उसके सीने में गोली लगी है। इधर, पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल गोली क्यों मारी गयी है, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात में शामिल सारे बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा। सभी पहलुओं से मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Suggested News