Vaishali : जिले में चवन्नी छाप गुंडो द्वारा सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ये चवन्नी छाप बदमाश कानून का किस तरह से मजाक उड़ा रहे है इसका एक उदाहरण जिले में वायरल हुई की वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है।
एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गुंडे 2 युवकों को बंद कमरे में बेरहमी से पिटाई कर रहे है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कमर में पिस्टल खोंसे एक दबंग द्वारा युवक पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए जा रहे है। वहीं युवक हाथ जोड़कर बार-बार रहम की भीख मांग रहा है। वीडियो वायरल होने बाद हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह मामला जिले के भगवानपुर की है। जहां बीते 3 मई को छेड़खानी के आरोप में चवन्नी छाप बदमाशों ने दो युवकों को छेड़खानी के आरोप में पकड़ पिटाई की थी। यह वीडियो उसी घटना की है। घटना के शिकार दोनों युवकों में एक भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी चंदन और दूसरा लालगंज निवासी विकी कुमार है। दोनो आपस में दोस्त बताए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को इन दोनों को कुछ दंबग टाइप युवकों ने पकड़ लिया और लड़की के साथ छेड़खानी किये जाने का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई। पहले तो भरे चौहारे पर दबंगो ने उन्हें लाठे-डंडे से लोगों के सामने पीटा।
वहीं उसके बाद उसे एक स्कूल में पकड़ कर ले गए और बंद कमरे में जमकर डंडे बरसाये। जैसा की वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी बात यह है कि पिटाई करने के बाद दोनो युवकों को पुलिस को सौंप दिया और दोनो के खिलाफ लड़की के साथ छेड़खानी और उनकी कार में शराब मिलने की रपट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
इधर वीडियो वायरल होने के हड़कंप मच गया है। घटना के शिकार दोनो युवकों के परिजनों द्वारा साजिश के तहत उन्हें फंसाने का आरोप लगाया गया है।
वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट