बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब , इस साल 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब , इस साल 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

JAMMU : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु इस साल की विदाई और नए साल का स्वागत माता के दर्शन के साथ करना चाहते हैं। इस साल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के 85 लाख के पार जाने की उम्मीद है,जो कि पिछले पांच साल में सबसे अधिक होगा।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने  कहा कि 31 दिसम्बर की मध्य रात्रि तक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के 85 लाख के पार जाने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संख्या 84.50 लाख के पार जा चुकी है और अगले 48 घंटों में यहां 50,000 श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

बना नया रिकार्ड

 उन्होंने बताया कि पिछले साल के 81.78 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड लगभग 20 दिन पहले ही टूट गया था। वर्ष 2013 के 93.24 लाख श्रद्धालुओं की संख्या 2014 में गिरकर 78.03 लाख पर पहुंच गई। इसके बाद 2015 में 77.76 लाख और 2016 में 77.23 लाख श्रद्धालु यहां पहुंचे। बता दें कि वैष्णोदेवी के इस मंदिर में पूरे दुनिया भर के भक्त आकर उनके दर्शन का लाभ लेते हैं।

Suggested News