बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वकील ने महिला डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी! केस दर्ज

वकील ने महिला डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी,  नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी! केस दर्ज

भागलपुर। आम तौर पर वकील किसी को कानूनी मामले से बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन भागलपुर में एक वकील द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी में मागी गई रकम भी छोटी नहीं, बल्कि पूरे 50 लाख है। जो उसने एक महिला डॉक्टर से मांगी थी। साथ ही पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में अब महिला चिकित्सक द्वारा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।

मामला आदमपुर थाना से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र में रहनेवाली  महिला डॉक्टर संगीता मेहता ने अपने पड़ोस मैं रहने वाले अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आदमपुर थाना में केस दर्ज कराया है।  वही डॉ संगीता मेहता ने बताया की राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता होने का गलत फायदा उठा रहा है। 5 माह से हम लोगों को प्रताड़ित कर रहा है। और जान मारने की धमकी दे रहा है! वही हम लोग इस अपराधी तत्वों लोगों से परेशान होकर वरीय पुलिस अधिकारी से अपने परिवार और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है। 

 वही भागलपुर में अभी नई एसएसपी आई हैं हम उनसे कहना चाहती हूं कि ऐसे अपराधी तत्वों को सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए नहीं तो आम लोगों का स्वास्थ्य जीने का अधिकार ऐसे अपराधी तत्वों द्वारा छीन लेंगे तो कैसे चलेगा आम लोगों का जीवन। वहीं डॉ. संगीता मेहता ने बताया इस घटना से हम और हमारे परिवार बहुत डरे हुए हैं की ऐसी अपराधी तत्व के लोग कभी भी हम लोगों के साथ कोई भी घटना कर सकते हैं।  डॉ संगीता ने बताया इस घटना में शामिल 4 लोगों को हम पहचानते हैं। राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता. रोशन सिंह. अंकित सिंह. रमन झा मौजूद थे।

Suggested News