बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में महिला से बर्बरता, बदमाश ने लकड़ी से जबरन फोड़ी दोनों आंखें

कटिहार में महिला से बर्बरता, बदमाश ने लकड़ी से जबरन फोड़ी दोनों आंखें

कटिहार. दबंग ने एक महिला के साथ बर्बर घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने निर्दयता पूर्वक महिला का मुंह बंद कर लकड़ी से दोनों आंखें फोड़ दी। घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के डाकला इंग्लिश गांव की बतायी जा रही है। पीड़िता के पति दिल्ली में मजदूरी करता है। इससे उसका घर चलता है।

मिली जानकारी के अनुसार दबंगों ने महिला को पाट खेत में ले जाकर मुंह में पटवा के पत्ता डालकर पहले मुंह को बंद कर दिया और फिर आंख में पटवा के संटी (काठी) डालकर दोनों आंखें फोड़ दी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

बीती देर रात गांव के ही युवक शमीम इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़िता की बेटी घटना के प्रत्यक्षदर्शी है। वहीं परिजन घटना के कारणों पर कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं। कुछ लोग मामला को दुष्कर्म की कोशिश से भी जोड़कर देख रहे हैं।



Suggested News