बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना गायघाट शेल्टर होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता गिरफ्तार, पीड़िता ने गलत काम करवाने का लगाया था आरोप

पटना गायघाट शेल्टर होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता गिरफ्तार, पीड़िता ने गलत काम करवाने का लगाया था आरोप

PATNA : गायघाट शेल्टर होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ने बंदना गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताते चलें की शेल्टर होम की पीड़िता ने बंदना गुप्ता पर  गंभीर आरोप लगाये है।


कई लड़कियों ने आरोप लगाया था की नशे की दवा देकर उनके साथ गलत काम किया जाता है। इस मामले में पीड़िता कोर्ट के सामने भी 164 का ब्यान दर्ज करा चुकी है। घटना का विडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। 

इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार कर वंदना गुप्ता को महिला थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। एसआईटी को जांच के दौरान पुलिस को वंदना गुप्ता के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे।

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News