बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं रहे मोरी हाजी पिया जैसे गीत व लिरिल साबुन के विज्ञापन में संगीत देने वाले वनराज भाटिया

नहीं रहे मोरी हाजी पिया जैसे गीत व लिरिल साबुन के विज्ञापन में संगीत देने वाले वनराज भाटिया

Patna Desk : मोरे हाजी पिया जैसे गीत और लिरिल साबुन के विज्ञापन में संगीत देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार वनराज भाटिया का शुक्रवार को 93 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। दरअसल वनराज पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन कोरोना के कारण किसी डॉक्टर से मिलने नहीं जा पा रहे थे। जिसके कारण उनका निधन हो गया। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पहले रीडर के रूप में अपना काम शुरू करने वाले वनराज भाटिया की पहचान पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की बेहतरीन रचानाकारों में से एक की थी। श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर से आगाज करने वाले वनराज भाटिया ने मंथन, भूमिका, जाने भी दो यारों, 36 चौरंगी लेन, द्रोहकाल जैसी कई फिल्मों में अपना संगीत दिया। 

इसके अलावा उन्होंने भारत एक खोज, खानदान, वागले की दुनिया व बनेगी अपनी बात जैसी सीरियलों में भी अपना संगीत दिया था। उन्होने लिरिल साबुन के विज्ञापन में भी अपना संगीत दिया था। वनराज को 2012 में पद्मश्री से नवाजा गया था। 


Suggested News