बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वरुण गांधी ने वंशवाद पर बोला हमला, बोले- आम आदमी के लिए बंद हो रहे दरवाजे

वरुण गांधी ने वंशवाद पर बोला हमला, बोले- आम आदमी के लिए बंद हो रहे दरवाजे

BENGALURU : गांधी परिवार के ही एक प्रमुख सदस्य और भाजपा सांसद वरुण गांधी ने राजनीति में वंशवाद का विरोध किया है। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने आज दुख जताया कि राजनीति सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वंशवाद के कारण आम आदमी के लिए अवसर के दरवाजे बंद हो रहे हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि कोई भी महत्वपूर्ण क्षेत्र वंशवाद से वंचित नहीं है। गांधी ने कहा कि अगर हम फिल्म इंडस्ट्री, खेल जगत, राजनीति और उद्योग की तरफ देखें तो लगभग सभी के दरवाजे आम आदमी के लिए बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम राजनीति में ज्यादा लोगों के लिए कैसे दरवाजे खोल सकते हैं? हर कोई जानता है कि राजनीति में वंशवाद चल रहा है। हर राज्य, जिले और देश में कुछ परिवार हैं जो महत्वपूर्ण हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन सत्य है।’’

VARUN-GANDHI-ATTACK-ON-DYNASTY--SAYS---DOORS-CLOSED-FOR-THE-COMMON-MAN2.jpg

राहुल गांधी पर हमला ?

वरुण गांधी के इस बयान को राहुल गांधी से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी के जन्मदिन को वरुण ने वंशवाद पर हमला बोला है। उन्होंने  आगे कहा, 'आप एक प्रतिभाशाली युवक हैं जो छोटे से शहर में रहता है। आपके पास काफी ज्ञान, साहस और क्षमता है पर आप क्या करोगे? कई बार यह बेकार चला जाता है।' नेहरू परिवार से ताल्लुक रखनेवाले वरुण गांधी ने कहा कि इससे मुझे तकलीफ होती है। इस दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अगर वह राजनीतिक परिवार से नहीं होते तो राजनीति में शायद नहीं होते। वरुण फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आयोजित भारत के भविष्य का रास्ता: अवसर और चुनौतियांविषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने दुख जताया कि कोई भी महत्वपूर्ण क्षेत्र इस घटना से वंचित नहीं है।

Suggested News