बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘वायु’ तूफान ने रोका मानसून का रास्ता, अभी और रुलायेगी गर्मी

‘वायु’ तूफान ने रोका मानसून का रास्ता, अभी और रुलायेगी गर्मी

NEWS4NATION DESK : ‘वायु' तूफान ने देश में कोई तबाही तो नहीं मचाई, लेकिन जाते-जाते मानसून की गति धीमी कर दी है। बिहार, यूपी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों को बारिश के लिए 10 से 15 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। नतीजतन अभी गर्मी से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 

इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसाइटी के बिहार चैप्टर के अध्यक्ष की माने तो ‘वायु' की वजह से बिहार में मानसून के अब 20-25 जून तक प्रवेश के आसार हैं।

आमतौर पर जून के मध्य में मानसून बिहार, झारखंड में प्रवेश कर जाता है। लेकिन मानसून अभी केरल और तमिलनाडु में ही ठिठका हुआ है और अगले दो-तीन दिनों तक इसके सक्रिय होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। .

इधर राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को पटना का पारा सामान्य से सात डिग्री ऊपर 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों का भी ये ही हाल रहा। गर्मी से पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिट वेव को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। 


Suggested News