बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नया ट्रैफिक नियम: पटना में विशेष अभियान के दूसरे दिन 587 वाहनों से वसूला 5.71 लाख जुर्माना

नया ट्रैफिक नियम: पटना में विशेष अभियान के दूसरे दिन 587 वाहनों से वसूला 5.71 लाख जुर्माना

PATNA: राजधानी में वाहनों की चेकिंग का सघन अभियान दूसरे दिन भी चलाया गया। प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर के निर्देशानुसार शुरू हुए अभियान के दूसरे दिन नियमों का उल्लंघन करने वालों से 5.71 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस दौरान 587 वाहनों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।

पटना के कमिश्नर आनंद किशोर ने कहा कि यह विशेष अभियान ट्रैफिक के नियमों का  पालन करने के संबंध में आम जनों के बीच जन- जागरूकता फैलाने का काम  करेगा। देश में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के  कारण प्रतिदिन हजारों दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें लाखों लोगों की जान  जाती है, जबकि कई लोग अपंग तथा लाचार हो जाते हैं।

उन्होंने आम लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। 



Suggested News