बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पटना विश्वविद्यालय के छात्रों को क्या दी सलाह...

जानिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पटना विश्वविद्यालय के छात्रों को क्या दी सलाह...

PATNA: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल लाइब्रेरी के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पटना विश्वविद्यालय पुस्तकालय शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छात्रों को कई जरूरी सलाह दी।उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि स्टूडेंट्स को तीन बातें कभी नहीं भूलनी चाहिए। मां, पिता व जन्‍मभूमि को हमेशा याद रखें। इन चीजों को ताउम्र नहीं भूलें। 

वेंकैया नायडू ने कहा कि आपकी मातृभाषा आपकी पहचान है। अंग्रेजी सीखने से पहले आप आप अपनी मातृभाषा को सीखें। उन्‍होंने पीयू को केंद्रीय विवि का दर्जा देने के मामले पर कहा किमैंने राज्यपाल और सीएम नीतीश कुमार से बात की है। पीयू से जुड़े दस्‍तावेज लेकर मेरे पास आएं, जो भी मैं पर्सनली कर सकता हूं, वह करूंगा। उनहोंने जोर देकर कहा कि पीयू को केंद्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिलवाने की कोशिश करूंगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पॉलिटक्‍स से मैं अलग हो चुका हूं, लेकिन पॉलिसी के लिए फोर सी बहुत जरूरी है। उन्‍होंने इसे परिभाषित करते हुए कहा कि फोर सी में कैरेक्‍टर, कैलिबर, कैपेसिटी और कंडक्‍टर बहुत जरूरी है। लेकिन, ये चारों चीजें आज पॉलिटिक्‍स से गायब हो गयी हैं। इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

इसके बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पटना हाईस्‍कूल के शताब्‍दी समारोह को भी संबोधित किया। सिक्किम के राज्‍यपाल गंगा प्रसाद, बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राजद विधायक अब्‍दुल बारी सिद्दीकी, भाजपा विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। इसके बाद उपराष्‍ट्रपति कंकड़बाग स्थित कैंसर अस्‍पताल में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Suggested News