बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के वर्चुअल रैली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उड़ाए काले गुब्बारे, कहा वास्तविक मुद्दे को छुपाने की हो रही है कोशिश

भाजपा के वर्चुअल रैली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उड़ाए काले गुब्बारे, कहा वास्तविक मुद्दे को छुपाने की हो रही है कोशिश

GAYA : कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा के वर्चुअल रैली एवं जनसंवाद कार्यक्रम को वास्तविक मुद्दा को छुपाने वाला कार्यक्रम बताया हुआ. इस मौके पर स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में काला गुब्बारा उड़ाया गया. वहीँ कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तेरह वर्षों के शासन काल पर राज्य की जनता की ओर से निम्नलिखित सवाल भी पूछे गए. 

1. बिहार राज्य को " विशेष राज्य का दर्जा " क्यों नहीं मिला. 

2. बिहार के लिए सन् 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1लाख 25 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज क्यों नहीं दिया गया. 

3. पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं मिला. 

4. 12 वर्षों से शिलान्यास किया हुआ ए रू स्टील प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं किया गया. 

5. बिहार के बंद पड़े चीनी मिलों, जुट मिलों को चालू क्यों नहीं किया गया. 

6. बिहार का एक मात्र ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया, पटना का रक्षा लेखा महानियंत्रक कार्यालय को क्यों दूसरे जगह भेजा जा रहा है. 

7. उत्तर बिहार के लिए प्रस्तावित एम्स की स्थापना अभी तक क्यों नहीं किया गया. 

8. जापान सरकार द्वारा सन् 2014 में ही 2435 करोड़ राशि मिलने के बाद भी अभी तक पटना, गया, बोधगया, डोभी फोर लेन का निर्माण क्यों नहीं हुआ. 

9. कोरोनावायरस महामारी संकट में देश के सबसे ज्यादा बिहार राज्य के प्रवासी मजदूरों की मौत पर अभी तक मुआवजा नहीं मिला. उनके रोजगार मुहैया कराने की कोई योजना नहीं बनाई गई क्यों?

10. केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार के सभी जिला में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना की भी घोषणा के बाद भी अभी तक कोई काम नहीं हुआ. 

इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, इंटक प्रदेश सचिव अशोक सिंह, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष सुमंत कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन कुमार, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, युवा इंटक अध्यक्ष टिंकू गिरी, संजय सिंह नंदू, अरुण कुमार पासवान, राम प्रवेश सिंह, श्रीकांत शर्मा, विनोद बनारसी, प्रो अमर सिंह सिरमौर, अमरजीत कुमार, आदि ने कहा कि आज वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से पूरा बिहार त्राहि, त्राहि कर रहा है. बिहार के करोड़ों प्रवासी मजदूर बेहाल है. आम लोग जैसे तैसे अपना जीवन, यापन करने को मजबुर है. ऐसे में केंद्र एवं राज्य सरकार को चुनाव तैयारी से ज्यादा सभी लोगो को सहायता, सहयोग, उनके स्वास्थ्य, कोरोनावायरस जांच, सभी को राशन उपलब्ध करने, बेरोजगारी की समस्या के समाधान आदि करने के बजाए एक्चुअल मुद्दा को छुपाने के लिए वर्चुअल रैली कर बिहार कि जनता के जले शरीर पर नमक छिड़कने वाली काम कर रहे है. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News