बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू पहुंचे रांची, आईआईएम के छात्रों को करेंगे संबोधित

उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू पहुंचे रांची, आईआईएम के छात्रों को करेंगे संबोधित

RANCHI : उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू आज रांची पहुंचे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री आलमगीर आलम तथा मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, डीजीपी सहित आला अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया.  उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू वायु सेना के विमान के5014 से रांची पहुंचे. 

छात्रों को करेंगे संबोधित

बताते चलें की उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू आज आईआईएम, रांची द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर फॉर लीडरशिप, पॉलिसी एंड गवर्नेंस के तहत नेतृत्व क्षमता और सुशासन विषय पर आईआईएम के छात्रों को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में संबोधित करेंगे. आइआइएम के कार्यक्रम के बाद वेंकैया नायडू आइआइपीए के प्रतिनिधिमंडल से भी मिलेंगे. 

रात्रि विश्राम वे राजभवन में करेंगे और सोमवार को नौ बजे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जाएंगे. जमशेदपुर में वे टाटा स्टील के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसी दिन वे शाम चार बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.  

रांची से कुन्दन की रिपोर्ट 

Suggested News