बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

दिल्ली. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। नायडू इस समय हैदराबाद में हैं। उन्होंने रविवार को अपना कोरोना टेस्ट  करवाया था, जिसमें वो संक्रमित पाए गए।

वह एक हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट कराने की सलाह दी है। उप राष्ट्रपति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लोगों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।

वहीं संसद भवन की ओर से रविवार को बताया गया कि संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं.  राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग अब तक वायरस से ग्रस्त पाए गए हैं.

Suggested News