बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया सिविल लाइन गोलीकांड के पीड़ित ने पूर्व सीएम से लगाई न्याय की गुहार, मांझी ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

गया सिविल लाइन गोलीकांड के पीड़ित ने पूर्व सीएम से लगाई न्याय की गुहार, मांझी ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

Gaya : पिछले दिनो गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर निवासी राजू भारती को अपराधियों ने गोली मार दी थी। राजू को अपराधियों ने तीन गोली मारी थी। जिसकी पहचान उसने स्वंय पुलिस को बताई थी। 

घटना के तकरीबन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अपराधी अभीतक बेखौफ शहर में घूम रहे हैं। अपराधियों के गिरफ्तार नहीं होने से परिजन दहशत में जीने को विवश है। 

घटना के शिकार राजू भारती की पत्नी ने एसएसपी से मिलकर इस संबंध मे आवेदन थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। 

पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद पीड़ित की पत्नी नूतन देवी ने बताया कि उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सारी बातों से अवगत कराया। सारी बात जानने के बाद उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News