बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात उज्जवल का शागिर्द विक्कू ने कोर्ट में किया सरेंडर, रंगदारी, गोलीबारी समेत कई मामलों में था फरार

कुख्यात उज्जवल का शागिर्द विक्कू ने कोर्ट में किया सरेंडर, रंगदारी, गोलीबारी समेत कई मामलों में था फरार

PATNA : जेल में बंद सिपाही मुकेश हत्याकांड का आरोपी कुख्यात अपराधी उज्ज्वल सिंह के एक शागिर्द ने आज दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस अपराधी का नाम बिक्कू कुमार है और रंगदारी और गोलीबारी समेत कई संगीन मामलों का आरोपी है। 

बताया जा रहा है कि उज्जवल के जेल जाने के बाद यह गिरोह का संचालन कर रहा था। वह उज्जवल के नाम पर लोगों को भय दिखाकर रंगदारी की वसूली कर रहा था। वहीं पिछले दिनों बिहटा थाना क्षेत्र एक मिठाई दुकान में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं इलाके के एक टिम्बर व्यवसाई से रंगदारी की मांग की गई थी। इनदोनों मामलों में विक्कू कुमार का हाथ था। 

बताया जा रहा है कि एएसपी दानापुर अशोक मिश्रा ने इसकी गिरफ्तार के लिए अभियान चला रखा था। पुलिस की बढ़ती दबिश से डरकर उसने कोर्ट में सरेंडर किया है।  

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News