बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में वन विभाग की टीम पर हमले का वीडियो आया सामने, 60 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

कटिहार में वन विभाग की टीम पर हमले का वीडियो आया सामने, 60 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

KATIHAR : कटिहार में 25 दिसंबर को वन विभाग के टीम पर हुए हमले का अब लाइव वीडियो भी सामने आया है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो मोबिल छिड़क कर उन लोगों को जिंदा जलाने का कोशिश भी किया गया था। घटना रौतारा थाना क्षेत्र के महनाथपुर पंचायत महेशवा गांव की है। 

25 दिसम्बर को मोहम्मद इब्राहिम के अवैध आरा मिल को उखाड़ने के दौरान अचानक ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वन विभाग की टीम पर हमला बोलते हुए वन विभाग के अधिकारियों के गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दिया गया था। 

इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि लगभग 30 लोगों को नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करते हुए सभी लोगो की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कटिहार जीतेन्द्र कुमार ने दी है। 

वही इस मामले पर कटिहार रेंजर ने कहा कि अवैध आरा मिल इस क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले 1 साल में लगभग 47 अवैध आरा मिल पर कार्रवाई करते हुये 100 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जहां तक इस मामले की बात है लगभग 60 लोगों पर मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें 11 लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News