बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

वैशाली में तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

VAISHALI : जिले में पुलिस की तमाम चौकसी के बावजूद तमंचे पर डिस्को का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ 2 मई को एक लड़की का शादी समारोह था। बताया जा रहा है की छपरा/ सारण जिले से परसा सोनपुर से बारात आई थी। जिसमे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। उसी में तमंचे के बल पर नर्तकी को नचाया जा रहा था। 

इसका जिले में तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। विडियो में दो डांसर हांथ में पिस्टल लेकर डांस कर रही थी। 

डांसर पिस्टल से फायरिंग करना चाह रही थी। लेकिन फायरिंग नही होने पर एक युवक नर्तकी को   फायरिंग सिखा रहा  था। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की ओर से बताया गया की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News