बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : वार्ड सदस्य के पति का धारदार हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, जाँच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : वार्ड सदस्य के पति का धारदार हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, जाँच में जुटी पुलिस

BANKA : तारडीह पंचायत के फरीदपुर गांव में वार्ड संख्या दस के वार्ड सदस्य रिंकू देवी के पति कन्हाय यादव के दबंगई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें कन्हाय यादव हाथ में दबिया लिये गांव की कुछ महिला को हत्या करने की धमकी तथा गाली-गलौज करते हुए देखा जा रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं घटना को लेकर फरीदपुर गांव की प्रियंका देवी ने वार्ड सदस्य रिंकू देवी के पति कन्हाय यादव, लक्ष्मण यादव, दयानंद यादव, सुमन यादव, अमन यादव समेत सात लोगों के खिलाफ थाना में गाली-गलौज करने तथा दबिया से काट कर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत किया है। बताया की वह गांव के अन्य महिला के साथ नल-जल के पानी टंकी के समीप बैठी थी। इसी दौरान कन्हाय यादव बेवजह गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो वह घर जाकर दबिया लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए दबिया से काटकर हत्या करने का धमकी देने लगा। जिससे वह काफी डर गई है। 

इसके बाद वार्ड सदस्य रिंकू देवी का पति अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ आकर मारपीट करने लगा। जबकि वार्ड सदस्य रिंकू देवी ने बताया कि वह जल-नल पानी टंकी में पानी सप्लाई चालू करने गई थी। इसी दौरान प्रियंका देवी मनोरमा देवी सहित उसके परिवार की अन्य महिला गाली-गलौज करने लगी। 

रिंकू देवी ने बताया की पानी टंकी के आगे प्रियंका देवी ने लकड़ी का गुमटी रखकर अतिक्रमण कर रखा था। जिसे बीडीओ, सीओ को आवेदन देने के बाद गुमटी को हटाया गया। दो दिन पूर्व भी प्रियंका देवी ने पानी टंकी में जबरदस्ती ताला लगा दिया है। जिससे गांव में पानी सप्लाई बाधित हो गया था। घटना को लेकर थाना में प्रियंका देवी के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन पर पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News