बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टाल क्षेत्र के विकास के लिए विस अध्यक्ष ने सरकार को दिया धन्यवाद, कहा लोगों के जीवन में आएगा बदलाव

टाल क्षेत्र के विकास के लिए विस अध्यक्ष ने सरकार को दिया धन्यवाद, कहा लोगों के जीवन में आएगा बदलाव

LAKHISARAI : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बाढ़ प्रबंधक कार्यक्रम के तहत टाल के विकास के लिए समेकित योजना का निर्माण और इनके क्रियान्वयन की सकारात्मक पहल के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस योजना के धरातल पर उतरते ही टाल के लोगों के जीवन में जबरदस्त बदलाव आएगा. उन्हें आवागमन के साधन के साथ-साथ सिंचाई की भी समुचित सुविधा मिलेगी. जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक दशा भी बदलेगी. 

विदित हो कि आज राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बिहार विधानसभा में टाल विकास योजना के संबंध में वृहद जानकारी देते हुए बताया कि 1778.50 करोड़ रुपए के लागत राशि से बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत टाल विकास योजना के अंतर्गत 74 कि. मी. की लंबाई में तटबंध निर्माण 53 कि.मी. की लंबाई में तटबंध निर्माण के साथ पक्कीकरण, पईन की उड़ाही और जीर्णोद्धार के साथ पुलिया का निर्माण, बराज, वीयर एवं चेक डैम का निर्माण कराया जाएगा. 

इसे मई 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा. इस योजना के कार्यान्वयन से आवागमन की सुविधा के साथ साथ टाल क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में आने वाले जल स्राव को नियंत्रित करते हुए नालंदा जिले के कुछ भाग को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा भी मिलेगी. 

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 



Suggested News