बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

और झेंप गए विधायक जी...मंत्री ने कांग्रेस MLA को कहा- आपके दल के नेता को ही आप पर विश्वास नहीं,फिर....

और झेंप गए विधायक जी...मंत्री ने कांग्रेस MLA को कहा- आपके दल के नेता को ही आप पर विश्वास नहीं,फिर....

PATNA : बिहार विधानसभा में आज भोजनावकाश के बाद बजट पर वाद विवाद चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों को समय अलॉट किया।वाद विवाद के बाद सदन में सरकार का जवाब होगा।

कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे को सदन में बोलने के लिए 3 मिनट का समय मिला। इसपर इन्होंने आपत्ति उठायी और कहा कि हमे कम समय मिला। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप किस नियम के तहत कह रहे कि आपको समय कम मिला? आपके दल के नेता ने ही वाद विवाद के लिए 3 सदस्यों का नाम दिया।जिसमें आपको 3 मिनट और 2 अन्य को 5 और 6 मिनट का समय दिया गया। इसके बाद सत्ता पक्ष को बोलने का मौका मिल गया।

सत्ता पक्ष से मंत्री श्रवण कुमार सीट पर खड़े हो गए और बोले कि विजय शंकर दुबे जी आपके नेता का ही आप पर विश्वास नही है जबकि आप बहुत पुराने विधायक हैं। लेकिन विधायक दल के नेता ने आपको 3 मिनट दिया है। जबकि आपके दल के 2 विधायकों को 5 और 6 मिनट दिया गया। इसके बाद कांग्रेस विधायक झेंप गए और फिर शांत होकर सदन में बोलने लगे।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News