बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घूसखोरी पर निगरानी का एक्शन, 20 हजार रिश्वत लेते आवास सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

घूसखोरी पर निगरानी का एक्शन, 20 हजार रिश्वत लेते आवास सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने घूसखोर आवास सहायक पर बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ब्यूरो ने गया की मझोली पंचायत के डुमरिया आवास सहायक मनीष रंजन 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे डुमरिया प्रखंड कार्यालय पहुंची। लेकिन उस समय मनीष रंजन अपने दफ्तर में नहीं थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद मनीष रंजन दफ्तर पहुंचे। विजिलेंस की ओर से तय प्लान के तहत विजिलेंस की टीम ने आवास सहायक मनीष रंजन को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि डुमरिया आवास सहायक मनीष रंजन 20 हजार रिश्वत मांग रहा था। इस पर निगरानी ब्यूरो ने टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए आवास सहायक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अब गिरफ्तार घूसखोर आवास सहायक को निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News