बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विज्ञान का चमत्कार, 74 साल की महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, घर में खुशी की लहर

विज्ञान का चमत्कार, 74 साल की महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, घर में खुशी की लहर

DESK: मेडिकल साईंस की दुनिया में मां बनने की एक उम्र सीमा पहले से  ही तय कर रखी है। लेकिन हैदराबाद में जब एक 74 साल की महिला ने तकनीक के सहारे जुड़बा बच्चे को जन्म दिया तो स्वयं चिकित्सा जगत भी हैरान रह गया। भले ही आईबीएफ तकनीक के सहारे मां बनाने वाली डाक्टरों की टीम अपनी सफलता पर इतरा रही है लेकिन चिकित्सा जगत भी इसे चमत्कार ही मानता है। 

हैदराबाद की रहने वाली 74 साल की बुजुर्ग महिला ने जुड़बा बच्चों को जन्म दिया है। यह सुनने में भले ही आश्चर्यजनक लग रहा है। लेकिन यह सौ फिसदी सच है। आन्ध्र प्रदेश की पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीर्पाडू की रहने वाली मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव के घर में पैदा हुए जुड़वा बच्चे ने पूरे देश की महिलाओं में एक आशा का संचार किया है। 

गौरतलब है कि मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव को 54 साल तक कोई भी संतान नसीब नहीं हुआ अन्ततः दंपत्ति ने IBF तकनीक का सहारा लिया और फिर चमत्कार हो गया। 74 साल की उम्र में मंगायम्मा ने  दो जुड़बा बच्चों को जन्म दिया। बताया जा रहा कि मंगायम्मा ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण किया था । 

परिणाम देखिए कि मंगयम्मा के सूने आंचल में एक नहीं बल्कि दो-दो किलकारियां एक ही बार गूंजी। डॉक्टरों की टीम का लीड कर रहे डॉक्टर उमाशंकर ने बताया कि मंगयम्मा का चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया. उन्होंने जुडवां बच्चों को जन्म दिया। 

मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर मंगायम्मा के स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए थे। फिर नर्सिंग होम ने प्रसव से पहले दंपती का सत्कार किया जिसके बाद मंगयम्मा ने बच्चों को जन्म दिया.

Suggested News