बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजय चौधरी ने सेंट पीटर्सवर्ग असेम्बली के डिप्टी चेयरमैन से की मुलाकात, भारतीय समुदाय को किया संबोधित

विजय चौधरी ने सेंट पीटर्सवर्ग असेम्बली के डिप्टी चेयरमैन से की मुलाकात, भारतीय समुदाय को किया संबोधित

PATNA: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी अपने संसदीय अध्ययन यात्रा के क्रम में रुस के सेंट पीटर्सवर्ग पहुंचे। सेंट पीटर्सवर्ग में भारत के उच्चायुक्त द्वारा बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और वहां के भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पारस्परिक संवाद के लिए एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए विजय चौधरी ने 64वें सीपीए कांफ्रेंस और सीपीए के उद्देश्य को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सेंट पीटर्सवर्ग आने की वजह यहां की संसदीय प्रणाली का अध्ययन करना है। उन्होंने हाल के वर्षों में भारत के विकास और प्रगति के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे कर्यों की चर्चा भी की।

विजय चौधरी ने बिहार में हो रहे विकास के अनुकरणीय प्रयासों की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार का ग्रोथ रेट बढ़ रहा है। घर-घर बिजली, घर-घर नल का जल, सड़क निर्माण इत्यादि जैसी योजनाओं से आधुनिक बिहार का स्वरुप तेजी से बदल रहा है।

उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से बिहार आने एवं बिहार से संबंध जोड़ने का अनुरोध किया तथा बिहारी मूल के लोगों से अपने जड़ से जुड़ने का न्योता दिया। इसके बाद उन्होंने सेंट पीटर्सवर्ग लेजिस्लेटिव असेम्बली के डिप्टी चेयरमैन सरजेय सोलोवयू से मुलाकात की।

Suggested News