बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा अध्यक्ष पद से फिलहाल इस्तीफा नहीं देंगे विजय कुमार सिन्हा, जानिए क्या कहा...

विधानसभा अध्यक्ष पद से फिलहाल इस्तीफा नहीं देंगे विजय कुमार सिन्हा, जानिए क्या कहा...

पटना. जन्माष्टमी के अवसर पर बिहार विधान सभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कल्पतरु वृक्ष लगाया। उन्होंने कहा कि इस पेड़ से हमारे समाज में एक अच्छा सकारात्मक ऊर्जा आएगी। यह दवा के रूप में भी कारगर है। ऐसे में आज पूरे देशवासियों को बधाई देता हूं।

वहीं राज्य में अब महागठबंधन सरकार बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफे के सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह सदन में ही बात रखी जाएगी। विशेष सत्र बुलाए गया है, जहां मैं अपनी बातों को रखूंगा। 

उन्होंने कहा कि बिहार में फिलहाल जो राजनीति हालात है, उस पर भी मैं सही समय आने पर सब कुछ बताऊंगा। हाल में उनके दिल्ली दौरे को लेकर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एक निजी मामला था। इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि विजय कुमार सिन्हा भाजपा के टिकट पर लखीसराय विधानसबा से चुनाव जीते थे।


Suggested News