बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश पर किया हमला, विधायिका को कमजोर और भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश पर किया हमला, विधायिका को कमजोर और भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार की जमात की परिणति यह है कि सिद्धांतविहीन राजनीति का गठबंधन बिहार में हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधायिका की कमजोर करने की मानसिकता की परिणति है कि मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रारंभ से नियति विधायिका को कमजोर करने और भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने की रही है। 


सिन्हा ने कहा कि अगर कृषि मंत्री ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए उन्हें चोरों की जमात बताते हुए खुद को भी चोरों का सरदार तक बता दिया, उसके बाद भी मुख्यमंत्री ने उनके आरोपों की जांच तक नहीं कारवाई। लखीसराय के विधायक और भाजपा नेता सिन्हा ने कहा कि विधायिका को बातों को नजरअंदाज कर भ्रष्ट अधिकारियों को प्रश्रय देना स्वतंत्र और स्वतंत्र तरीके से भ्रष्टाचार का नया खेल है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज प्रशासनिक अराजकता की स्थिति खुलकर दिखाई दे रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। क्या इस राजनीतिक अस्थिरता के लिए आप जिम्मेदार नहीं?  कृषि मंत्री ने जो आवाज बुलंद की है, जिसकी जांच क्यों नहीं हुई ?

उन्होंने कहा की दो माह में मंत्रिमंडल के दो सदस्यों का इस्तीफा देना ही आपके सुशासन और जनताराज का कमाल है। क्या इसके लिए आपको जवाब नहीं देना चाहिए? वैसे, तीसरा इस्तीफा देने वाले मंत्री जी कौन होंगे, यह भी बता दीजिए।

Suggested News