बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजय सिन्हा का खुलासा: विधायकों पर हमला करने वाले पुलिसवालों पर DGP ने नहीं लिया एक्शन, नए स्पीकर करें कार्रवाई

विजय सिन्हा का खुलासा: विधायकों पर हमला करने वाले पुलिसवालों पर DGP ने नहीं लिया एक्शन, नए स्पीकर करें कार्रवाई

पटना. बिहार विधानसभा में पिछले साल मार्शल कार्रवाई को लेकर विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए सरकार का सहयोग नहीं मिला। अब उन्होंने नये विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि वे इस मामले में कार्रवाई करें। उन्होंने कहा है कि विधायकों पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों पर डीजीपी ने एक्शन नहीं लिया है। इसलिए अब नये स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

विजय कुमार सिन्हा ने बयान जारी कर कहा है कि 23 मार्च 2021 को विधानसभा में घटित घटना दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण थी। सदन में जहां विधायकों का आचरण मर्यादा के विपरीत रहा। वहीं पुलिस ने अपनी सीमाओं का अतिक्रमण किया। दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश भी दिया था।

विजय सिन्हा ने विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के द्वारा दिये गए वक्तव्य, जिसमें उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष औऱ केंद्र सरकार पर पुलिस कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया था, इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष को उनके कार्यालय कक्ष में बन्द कर दिया था। दरवाजे पर लोहे की भारी अलमीरा लगा दिया था, जिससे उनका सदन जाने का मार्ग बन्द हो गया। उन्होंने बार-बार सदस्यों से सदन में जाने देने का अनुरोध किया, ताकि समस्या का समाधान हो सके, लेकिन कोई वार्ता नहीं की गई तथा सदन में जाने नहीं दिया गया। अंततः उन्होंने प्रशासन से सदन में जाने का वहां रास्ता वनाने का आग्रह किया था। विजय सिन्हा ने कहा कि गृह विभाग किनके अधीन है यह सभी को पता है। आज जिनकों वो प्रेम कर रहे हैं, उस समय वे विपक्ष में थे और इनका नज़रिया उनके प्रति कैसा था, यह राज्य की जनता को पता है।

विजय सिन्हा ने कहा कि डीजीपी को दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए उन्होंने आदेश दिया, परन्तु मात्र दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर खानापूरी की गई। उन्होंने विषेशाधिकार में भी इस मामले को रखा, ताकि तत्कालीन विपक्षी सदस्यों को न्याय मिल सके, परन्तु सरकार के असहयोग के कारण यह नहीं हो सका। पुनः इस मामले में पुलिस महानिदेशक को उसी के विरुद्ध कार्रवाई का स्मार दिया गया हैl विजय सिन्हा ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष उस संचिका को पुनः देखें और दोषियों पर कार्रवाई के लिए पहल करें। विजय सिन्हा ने कहा कि अध्यक्ष का पद संवैधानिक होता है औऱ वर्तमान अध्यक्ष को बिना सोचे समझे पहले के अध्यक्ष पर बयान देने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने इस मर्यादा का हमेशा पालन किया है और किसी भी पूर्व अध्यक्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की हैl

विजय सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष पद पर रहते हुए दलिए भावना से ऊपर उठकर हमेशा काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान भी कभी अपने पार्टी मुख्यालय नहीं गए। कभी भी किसी पार्टी की बैठकों में उन्होंने शिरकत नहीं की। सदन में हमेशा उच्च संसदीय परम्परा का पालन किया। चाहे पक्ष हो या विपक्ष सबको समभाव की स्थिति से देखा। उन्होंने विधायिका का हमेशा सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया। नये अध्यक्ष को भी उसी परम्परा का पालन करना चाहिएl

उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियों से अलग होकर संवैधानिक मर्यादा का पालन करना चाहिएl हमेशा तटस्थ एवं निरपेक्ष भाव से तथ्यों को देखना चाहिएl आसन सभी दलीय भावनाओं से ऊपर है। अध्यक्ष महोदय से अनुरोध होगा कि दोषी पुलिस पदाधिकारी को दंडित करने के लिए कार्रवाई करें तथा विधायकों द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण के विरुद्ध आचार समिति द्वारा दिए गए प्रतिवेदन को भी सदन पटल पर हैंl यह करते हुए आप सदस्यों के उनका हक, मान और सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे।


Suggested News