बिहार को जातीय जहर, भ्रष्टाचार,अपराध और कुशासन मुक्त बनाने का विजय सिन्हा ने लिया संकल्प, कहा- सुशासन नहीं कुशासन की काली छाया...

बिहार को जातीय जहर, भ्रष्टाचार,अपराध और कुशासन मुक्त बनाने का विजय सिन्हा ने लिया संकल्प, कहा- सुशासन नहीं कुशासन की काली छाया...

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने गुरुवार को वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करने के साथ उन्होंने बिहार को जातीय जहर है। दरअसल, पिछले साल आज के दिन ही विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा में त्यागपत्र सौंपा था। बता दें कि, त्यागपत्र देने के एक साल पूरा होने पर नेता प्रतिपक्ष ने पौधे लगाते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।  


विजय सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि,"कुशासन के गोद में बैठने और भ्रष्टाचारियों से गलबहियां करने के विरुद्ध बिहार विधानसभा में आज हीं के दिन हमने त्यागपत्र देकर युद्ध का शंखनाद किया था। सुशासन का समापन कर कुशासन की काली छाया सम्पूर्ण बिहार को अपने गिरफ्त में ले रहा है। इस छाया से मुक्ति के लिए बिहार निवास में श्रावण मास के महाष्टमी(गुरुवार) को पवित्र तुलसी और शमी का पौधा रोपण कर जातीय जहर,भ्रष्टाचार,अपराध, कुशासन मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया।"

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार में सुशासन खत्म हो चुका है। कुशासन की काली छाया राज्य को अपने गिरफ्त में ल रहा है। राज्य सरकार कुशासन के गोद में बैठ गया है। भ्रष्ट्राचारियों से गलबहियां कर रही है। बताते चलें कि, नेता प्रतिपक्ष अकसर महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते रहते थे। एक बार फिर उन्होंने नए अंदाज में पौधे लगाकर राज्य को महागठबंधन सरकार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है।

वहीं आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीना बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारी में लगी है। पक्ष विपक्ष के द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है। एक ओर भाजपा का कहना है कि वह एक बार फिर से केंद्र में अपनी सरकार बनाएंगे। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन का कहना है कि इस बार वह केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।   

Find Us on Facebook

Trending News