बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विकास दुबे का बड़ा बेटा अचानक विदेश से पहुंचा लखनऊ, दादी से की मुलाकात

विकास दुबे का बड़ा बेटा अचानक विदेश से पहुंचा लखनऊ, दादी से की मुलाकात

News4nation desk : 8 पुलिस जवानों को शहीद करने वाले कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर सुनकर उसका बड़ा बेटा देश लौट आया है। 

विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे विकास दूबे का बड़ा बेटा लखनऊ पहुंचा है। जहां उसने अपनी दादी से मुलाकात की है।  


बता दें विकास दूबे के दो बेटे है। जिसमें बड़ा बेटा विदेश में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। वहीं उसका छोटा बेटा अपनी मां के साथ लखनऊ में रहता है। बताया जाता है कि खुद जरायम की दुनिया में रहने के बाद भी विकास ने अपने दोनो बेटों को इससे दूर रखा था। वह उनकी पढ़ाई पर ज्यादा जोर देता था। 

इधर विकास दूबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर स्थित गांव बिकरू में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डरे सहमें गांव वालों को पुलिस समझाने में जुटी है। पुलिस लोगों को विश्वास दिलाने का प्रयास कर रही है कि विकास दुबे मारा गया है और अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 

गौरतलब है कि बिकरु गांव के लोगों का कहना है कि गांव में सिर्फ विकास की ही चलती थी। स्थिति यह थी कि पुलिस भी उनकी बिल्कुल भी बात नहीं सुनती थी।  


Suggested News