बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात अपराधी विकास झा दिल्ली से गिरफ्तार, बिहार एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कुख्यात अपराधी विकास झा दिल्ली से गिरफ्तार, बिहार एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

PATNA: बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। दरभंगा डबल मर्डर का सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी विकाश झा उर्फ कालिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बिहार एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसे गिरफ्तार किया गया है। विकास झा के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और कई गोलियां बरामद किया गया है।

भागलपुर हॉस्पीटल से ईलाज के दौरान फरार होने के बाद विकास झा दिल्ली में मासूका के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि मासूका के मोबाइल फोने के लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है।

विकास झा दरभंगा में हुए इंजीनियर डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। भागलपुर जेल में बंद विकास झा को इलाज के लिए भागलपुर हॉस्पीटल में भर्ती किया गया था। जहां से वह कुछ महीने पहले भाग गया था। विकास झा सीतामढ़ी का रहने वाला है।


Suggested News