बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंदिर में जोर-जोर से चिल्लाया मैं विकास दुबे हुं, गिरफ्तारी के बाद भी चिल्लाते रहा मैं ही विकास दुबे...पुलिस वाले ने जड़ा थप्पड

मंदिर में जोर-जोर से चिल्लाया मैं विकास दुबे हुं, गिरफ्तारी के बाद भी चिल्लाते रहा मैं ही विकास दुबे...पुलिस वाले ने जड़ा थप्पड

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस जगह-जगह खाक छान रही थी लेकिन पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पिछले 7 दिनों से गैगस्टर विकास दुबे को दबोचने में लगी थी.

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.जानकारी के अनुसार विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी. इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है.बकौल उज्जैन डीआईजी, विकास दुबे ने मंदिर में जोर-जोर से चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं।इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।वीडियो में भी साफ-साफ सुना जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद भी वो जोर से चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हुं।इसके बाद पीछे से एक पुलिसवाले ने एक थप्पड ड़ दिया और कहा कि चुप रहो...। 

गौरतलब है कि आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस लगातार  विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए हाथ पैर मार रही थी और विकास दुबे लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था. वो यूपी से निकला. फरीदाबाद में उसके होने की खबर मिली. फिर पुलिस ने दिल्ली पर नजरें टिकाईं. लेकिन आज विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन अभी कुख्यात विकास दुबे के गिरफ्तारी को लेकर अधिकारिक पुष्टि होनी बाकि है.

विकास दुबे पर ढाई लाख का इनाम पांच लाख कर दिया गया है, लेकिन ना कहीं से कोई जानकारी मिल रही है और ना ही कोई सुराग. मतलब एक गैंगस्टर ने कई राज्यों की पुलिस के नाक में दम कर रखा है. सूत्र बताते हैं कि बिकरु गांव में वारदात को अंदाम देने के बाद विकास दुबे ने 2-3 किमी दूर शिवली गांव में अपने दोस्त के घर शरण ली थी.

Suggested News