बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन पुलिसकर्मी हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन पुलिसकर्मी हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के ढाका में ग्रामीणों के गुस्से का शिकार एक बार फिर पुलिस बनी है। ढाका के गहई गांव में अवैध कब्जा किए गए जमीन से अतिक्रमण को हटाने गई पुलिस और अंचलाधिकारी पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और ग्रामीणों ने अधिकारियों और पुलिस बल पर जमकर पथराव किया है। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटे आई है। जिनका ढाका अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को डॉक्टरों की टीम ने मोतिहारी सदर अस्पताल के लिए रेफर किया है। 

बताया जाता है कि पटना हाईकोर्ट के आदेश पर आज ढाका अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल गहई गांव में अतिक्रमण को हटाने गई थी। जहां जहां ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पहले बहस शुरू किया। बाद में बहस ने झड़प का रूप ले लिया। जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर ईट पत्थर चलाये। ग्रामीणों के हमले से करीब दस पुलिसकर्मी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के हमले से भाग कर अपनी जान बचाई ।चोटिल हुए पुलिसकर्मियों का ढाका अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया गया। इलाज के बाद अधिकांश पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया गया। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है। 

ग्रामीणों के अनुसार अतिक्रमणकारियों ने अंचलाधिकारी को घेर कर अंधाधुंध ईट पत्थर फेकना शुरू कर दिया। जिसमे लगभग एक दर्जन पदाधिकारी और कर्मी घायल हो गए है। घायल कर्मियों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल ढाका में कराया जा रहा है। घायल कर्मियों में अनवरुल हक खान हवलदार कपिलदेव सिंह वीरेंद्र पासवान डी पी सिंह सुप्रिया कुमारी सपना कुमारी विक्रम सिंह मो अनस दिनेश मेहरा किशुन राय घायल में शामिल है। इधर ग्रामीणों का आरोप है की प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए भेद भाव किया है जिससे ग्रामीण उग्र हो गया। 

सिकरहना अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गहई पंचायत के बिशनपुरवा गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस अतिक्रमण को हटाने गई थी। जहां ग्रामीणों के साथ-साथ सामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला किया है। जिसमें दंडाधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को चोटे आई है। इनका इलाज ढाका अनुमंडल अस्पताल में किया गया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही इलाजरत दंडाधिकारी ढाका अंचल के राजस्व पदाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गहई पंचायत के विश्मभरपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश हुआ। निर्देश के बाद दस अतिक्रमणकारियों ने पहले ही अतिक्रमण को खाली कर दिया था। लेकिन तीन अतिक्रमणकारियो के अतिक्रमण को हटाने आज पुलिस गयी थी। जहां अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमला में अंचलाधिकारी सहित दस पुलिसकर्मियों को चोटे आयी है। हमला करने वालो को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News