बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी हुए जख्मी

नालंदा में छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी हुए जख्मी

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्टबीघा गांव में छापेमारी करने गयी उत्पाद की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। जिससे दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। वहीं एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। 


उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि शराब की सूचना पर टीम भट्टबीघा गांव गयी थी। मौके से चुलौआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के इशारे पर कुछ लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे चालक राहुल कुमार और जवान राजेश कुमार जख्मी हो गए हैं। 

वहीं गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि टीम में शामिल जवानों ने साहस दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उत्पाद थाना लाया। गिरफ्तार बदमाशों में अशोक यादव का पुत्र नीतीश कुमार और सहदेव यादव का पुत्र महेश प्रसाद यादव है। इसके पास से 14 लीटर चुलौआ शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News