बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वांटेड को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, जवानो से हथियार छीने, थानेदार, दारोगा सहित कई सिपाही भी घायल

वांटेड को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, जवानो से हथियार छीने, थानेदार, दारोगा सहित कई सिपाही भी घायल

PATNA : राजधानी पटना से बड़ी खबर है। जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है। ग्रामीणों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर कर जमकर पथराव भी किया। हमलावरों ने पुलिस के राइफल भी छीन लिए। इस हमले में थानेदार के साथ कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना पटना के रानी तालाब थाना इलाके की है, जहां जीतन छपरा गांव में वांच्छित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गई रानी तालाब थाना की पुलिस टीम को ग्रामीणों ने निशाना बनाया है। बताया जाता है कि जीतन छपरा गांव में दो जिप्सी पुलिस वांच्छित अभियुक्त धरम यादव को पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस आरोपी को पकड़कर जिप्सी में बैठ आई इसी बीच गांव के लोग उग्र हो गए। धर्म यादव को छुड़ाने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अचानक पुलिस पर हमला बोल दिया। डंडा रोड ईट पत्थर से ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर प्रहार किया। जान बचाने के लिए पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई। 

इस बीच हमलावरों ने पुलिस के 1 जवान से उसकी राइफल छीन ली। किसी तरह थाना प्रभारी और पुलिस कांस्टेबल वहां से जान बचाकर भाग निकले। इस हमले में रानीतालाब के थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह एक दरोगा और आधा दर्जन के आसपास कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम और डीएसपी पालीगंज दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों की छापेमारी शुरू कर दी। पालीगंज डीएसपी तनवीर अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय थाना की पुलिस दल बल के साथ एक वांछित को पकड़ने जीतन छपरा गांव गई थी इसी बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। सिपाही से राइफल लूटे जाने की बात पर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Suggested News