बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, चार पुलिसकर्मी जख्मी

BIHAR NEWS : विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, चार पुलिसकर्मी जख्मी

MOTIHARI : मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही गाँव में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ईंट पत्थर से किये गए हमले में थाना की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। जबकि इस घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जख्मी पुलिसकर्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

मिली जानकरी के मुताबिक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव में कुशवाहा व बैठा जी के बीच मे एक बंगला हटाने को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। रविवार को बंगला हटाने को लेकर दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस घटना की सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहाँ एक पक्ष के लोगों ने पुलिस जीप पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वही चार पुलिस जवान जख्मी हो गए। सभी जख्मी पुलिस कर्मी का इलाज सदर अस्पताल मोतिहारी में चल रहा है।

इस घटना के बाद गाँव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों के अचानक हमले से पुलिस भी अचम्भित रह गयी। ग्रामीणों के हमले से चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News