बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

खगड़िया में बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

KHAGARIA : खगड़िया में एक युवक को बाइक की चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद बिजली की खम्भा में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गयी। उसके बाद मोरकाही पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सोमवार की दोपहर मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनकी बाजार की है। 


मिली जानकारी के अनुसार अलौली प्रखंड के खैरी खुटाहा पंचायत के खैरी गॉव निवासी रामवधेश भगत का 20 वर्षीय पुत्र बलराम कुमार सोमवार की सुबह खगड़िया शहर के सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान रसौंक पंचायत के अरुण कुमार के पुत्र सुमित ने बाइक की चोरी कर ली। 

चोरी की बाइक को फरकिया क्षेत्र में ले जाकर नंबर प्लेट खोलकर फेंक दिया। जिसके बाद खगड़िया-सोनमनकी बाजार पर युवक को बाइक के साथ देखा गया। युवक को रोकने को कहा गया तो भागने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक चोर को सोनमनकी बाजार में खदेड़ कर पकड़ा गया। लेकिन बाइक चोरी की प्राथमिकी नगर  थाना में कराई गई थी। 

इधर, बाइक चोर की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगो ने बिजली पोल में बांधकर पीटा। लोगो ने घटना की जानकारी मोरकाही पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मोरकाही थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News