बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने गये भाजपा विधायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कहा- जब तक कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक MLA साहब को गांव से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा

मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने गये भाजपा विधायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कहा- जब तक कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक MLA साहब को गांव से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा

भागलपुर. केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने गये बिहपुर के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार लोकमानपुर पंचायत के सिंहपुर के ग्रामीणों ने कई घंटे से विधायक को घेर रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सिंहकुंड में कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक विधायक को गांव से बहार नहीं जाने दिया जाएगा।

विधायक ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि 'आज लोकमानपुर पंचायत के सिंहपुर गांव में विधायक मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंचा था, तभी सिंहपुर के ग्रामीणों ने चारों ओर से घेराव किर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सिंहकुंड में कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक विधायक को गांव से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा।'

बिहपुर विधानसभा के खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत सिहकुंड गांव में कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिहपुर विधायक को बंधक बनाया। विधायक लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभा करने गांव पहुंचे थे। तभी  ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों का कहना है जब तक गांव में कटाव  निरोधी कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक विधायक को गांव से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। विधायक को ग्रामीणों  घेर कर बैठे हैं। विधायक का मोबाइल भी छीन लिया है।

इस बाबत विधायक इंजीनियर शैलेंद्र इस घटना को अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। ज्ञातव्य हो कि गांव के पास कोसी नदी का भीषण कटाव हो रहा है। कटाव निरोधी कार्य की मांग गांव के ग्रामीण काफी दिनों से कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि कटाव नहीं रोका गया तो कई लोगों के घर नदी में विलीन हो जायेगा। लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा कोई अभी तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। कटाव निरोधी कार्य आरंभ नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक को बंधक बना लिया है।

Suggested News