बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा के वीरमपुर में दो दिन से हो रही फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस पहुँची तो भागे आरोपी

नालंदा के वीरमपुर में दो दिन से हो रही फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस पहुँची तो भागे आरोपी

NALANDA : जिले के हरनौत थाना क्षेत्र का वीरमपुर गांव पिछले दो दिनों से ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत में है। ग्रामीणों की माने तो दो दिनों में 100 राउंड से अधिक फायरिंग हो चुकी है। दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। 


गांव के लोग दहशत के कारण अपने घरों में बंद हैं। उन्हें गांव से निकलने में परेशानी हो रही। रविवार को गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश भाग निकलें।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामला थाना तक पहुंचा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शनिवार से दोनों पक्षों के लोग रुक-रुकर फायरिंग कर रहे हैं। 

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि भूमि-विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही है। किसी ने इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News